Advertisement

Breaking

हिन्दी समाचार पत्र

सोमवार, 11 जनवरी 2021

सीरियल " तोरा मन दर्पण कहलाये" में महिला सशक्तिकरण की अलख जगायेंगी फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल


 मेरठ : फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल दूरदर्शन किसान , मैक्स प्लेअर , ज़ी फाइव पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल  " तोरा  मन दर्पण कहलाये" में सावित्री देवी जो कि गांव की मुखिया है , के दमदार किरदार में लीड रोल कर रही है। ये सीरियल गांव की पृष्ठ भूमि पर आधारित है कि किस तरह जब एक महिला मुखिया जैसे जिम्मेदारी वाले पद को संभालती है तो परिवार के विरोध का सामना करते हुए ,परिवार को एक साथ बांधे रखते हुए भी समाज सेवा और अपने धर्म का पालन करती है। तो आज भी हमारे देश मे महिलाओं को कितने विरोध का सामना करना पड़ता है। ये सीरियल भारतवर्ष के गांवों में  महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। 

इसके साथ ही गरिमा अग्रवाल का टीवी सीरियल  "लाल रेखा" भी दूरदर्शन नेशनल पर  धूम मचा रहा है। ये टीवी सीरियल क्रांतिकारियों के जीवन पर आधारित है ये आजादी से पहले की कहानी है जिसमे गरिमा अग्रवाल क्रान्तिकारी महिला " अरुंधती " का दमदार किरदार निभा रही हैं। यह जानकारी अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल द्वारा फोन पर दी गई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें