Advertisement

Breaking

हिन्दी समाचार पत्र

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

सराय काजी, मेरठ में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

 💠सराय काजी, मेरठ में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन💠


मेरठ : भारत देश में लगभग 30% महिलाये ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी से ग्रसित है जिसका मुख्य कारण शरीर में कैल्शियम की कमी होना है। इस बीमारी के कारण महिलाओ को कमरदर्द, जोड़ो में दर्द व हाथ-पैरो में दर्द की शिकायत रहती है तथा हड्डिया कमजोर हो जाती है।

इसी के सन्दर्भ में दिनांक 17/10/23 को लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडीकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा जैन के नेतृत्व में सराय काजी, मेरठ में स्वास्थय कैंप का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवंऑस्टियोपोरोसिस बीमारी का पता लगाने के लिए बोन मिनिरल डेंसिटी की जाँच मशीन के माध्यम से की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर टोंक का भी कैम्प के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। डॉ. नीलम गौतम सह आचार्य ने महिलाओ को कैल्शियम युक्त खान-पान से सम्बंधित जानकारी दी। कैंप में डॉ. तनवीर बानो प्रोफेसर एवं डॉ. संजीव कुमार प्रोफेसर ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। कैंप में डॉ. गार्गी, डॉ. अनिला, डॉ. सिद्धार्थ ने भी कैंप में आये हुए मरीजो को जागरूक किया। कैंप में समस्त जूनियर रेजिडेंट भी मौजूद रहे। कैंप में 112 महिला मरीजो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया और लगभग 39% महिलाओ में ऑस्टियोपोरोसिस पाया गया। सभी महिलाओ को कैल्शियम व अन्य दवाईया उपलब्ध करायी गई। कैंप के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य महोदय डॉ. आर. सी. गुप्ता ने सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें